अग्रवाल महिला मंडल द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन |

वजीरपुर , जिला सवाईमाधोपुर

रिपोर्टर महेन्द्र शर्मा

 अग्रवाल महिला मंडल द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन

– वजीरपुर, 27 सितम्बर, अग्रवाल धर्मशाला वजीरपुर में महिला अग्रवाल मंडल द्वारा शुक्रवार को अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिसमें कुर्सी प्रतियोगिता , अंग्रेजी वर्णमाला प्रतियोगिता, बटन प्रतियोगिता, गुब्बारा प्रतियोगिता, सिक्का प्रतियोगिता,बिंदी प्रतियोगिता,व अग्रवाल गोत्र प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। अग्रवाल महिला मंडल की महिला ऋषभ गोयल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 10 वर्ष की बालिका व महिलाओं ने भाग लिया। कुर्सी प्रतियोगिता में कनिष्का प्रथम अंशिता 

द्वितीय और दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रही। अंग्रेजी वर्णमाला में आस्था प्रथम दिव्यांशी दूसरे व छवि प्रिया तीसरे स्थान पर रही। 18 गोत्र प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम दीपाक्षी दूसरे तथा कुमकुम तीसरे स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में सपना परी प्रथम आयुषी दुतीय आयुषी पंसारी तृतीय स्थान पर रही इसी प्रकार गुब्बारा प्रतियोगिता में शिखा प्रथम सीमा दूसरे और लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रही ।सिक्का प्रतियोगिता में संगीता और सीमा प्रथम स्थान ऋषभ दूसरे व अलका तीसरे स्थान पर रही ।बटन प्रतियोगिता में रेखा और ऋषभ प्रथम स्थान पर रश्मि दूसरे स्थान पर शिखा व सीमा तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी गोयनका ने सभी का आभार प्रकट किया।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।