राजभाषा हिन्दी पर कार्यक्रम आयोजित
राजभाषा हिन्दी पर कार्यक्रम आयोजित
सवाई माधोपुर 24 सितम्बर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत हिन्दी के महत्व पर एक निजी विद्यालय में राजभाषा हिन्दी पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्यूरो प्रभारी नेमी चन्द मीना ने बताया कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है हमें इसका सम्मान करना चाहिए। हिन्दी भाषा एक दूसरे को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है। यह भाषा देष को जोड़ने के सेतू का कार्य करती है। हमें राजभाषा हिन्दी का सरकारी काम-काज में अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।
संगोष्ठी में लिटिल स्टार इंग्लिष स्कूल के निदेषक रविन्द्र कुमार जैन एवं प्रधानाचार्य डिम्पल कौर ने हिन्दी भाषा के महत्व पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में विद्यालय की हिन्दी अध्यापक ज्योतिसिंह चण्देल, षिमला जैन ने भी हिन्दी भाषा के महत्व पर चर्चा की। उक्त अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच राजभाषा हिन्दी के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 27 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया भाषण प्रतियोगिता में क्रमषः जोया आफरीन प्रथम, आर्यन वर्मा द्वितीय एवं सिरीन बानों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ब्यूरो द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b7%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%2595
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें