मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह की समीक्षा बैठक कल

हिंडौन सिटी। 29 सितंबर 2019 को हिंडौन सिटी में होने वाले जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए कल 26 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे रजाक नगर ईदगाह कॉलोनी में आयोजित की जाएगी।

आयोजन कमेटी के सदस्य शब्बीर खान ने बताया कि मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी की ओर से पहली बार जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभावान छात्र-छात्राओं दीनी उलेमाओं रक्त दाताओं पत्रकारों समाज के जनप्रतिनिधियों व सरकारी नौकरी में चयनित अधिकारी कर्मचारियों का 29 सितंबर 2019 को हिंडौन सिटी के गणेशम रिसॉर्ट में सुबह 9:30 बजे से सम्मान किया जाएगा। इस प्रोग्राम की तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा अब तक हुई गतिविधियों की समीक्षा के लिए स्कल दोपहर 2:30 बजे हिंडौन सिटी के रजाक नगर ईदगाह कॉलोनी में एक आवश्यक बैठक रखी गई है जिसमें इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए प्राप्त आवेदनों की छटनी की जाएगी और अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

इस बैठक में आयोजन कमेटी के सभी सदस्य तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों को बुलाया गया है।

शब्बीर खान 98282 53810



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25b8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216