भैंसा बुग्गी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद विपक्षी ने किया धारदार हथियार से हमला।

सुरीर

भैंसा बुग्गी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद विपक्षी ने किया धारदार हथियार से हमला।

थाना नौहझील की हसनपुर चौकी के अंतर्गत गांव सामंतागढ़ी में भैंसा बुग्गी खड़ी करने को लेकर उस समय दो पक्षों में विवाद हो गया जब वीरी सिंह अपनी बुग्गी को लेकर खड़ी कर रहे थे तभी वहां खड़ी भागता देवी ने गाली गलौच करना आरम्भ कर दिया इस दौरान घर से चाकू लेकर आये मुकेश ने बीरीसिंह पर जानलेवा हमला कर दिया बीचबचाव में आये राजकुमार पर भी आरोपी मुकेश ने चाकू से प्रहार कर दिया,जिसमें दोनो व्यक्ति वीरी सिंह पुत्र बनवारी लाल व राजकुमार पुत्र बीरी सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों के परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी थाना पुलिस ने घायलों की तहरीर लेकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में उपचार के लिए भेजा दिया। वहीं घायलों की गम्भीर हालात को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील से मथुरा के लिए रेफर किया गया है। घायल वीरीसिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले मुकेश उर्फ मुला ने पहले तो खूब गाली गलौज की जब हमने उसके गाली देने का विरोध किया तो उसने चाकू लेकर हम पर जानलेवा हमला कर दिया। और हमला करने के बाद वहां से भाग खड़ा हुआ।वही थाना प्रभारी धर्मेन्द्र दहिया ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्ट में होगा।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ad%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ad%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216