विद्यानन्द जी को विनयांजलि

विद्यानन्द जी को विनयांजलि

सवाई माधोपुर 24 सितम्बर। दिगम्बर जैन श्वेतपिच्छार्य विद्यानन्दजी मुनिराज का 22 सितम्बर रविवार को कुंद-कुंद भारती दिल्ली में सल्लेखनापूर्वक देवलोकगमन हो जाने पर स्थानीय समाज द्वारा 23 सितम्बर सोमवार की रात्रि को शहर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन तेरापंथी मन्दिर परिसर में विनयांजलि सभा आयोजित की गई।

प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष पदम कुमार छाबड़ा के सानिध्य में आयोजित सभा के दौरान धर्मानुरागी एवं मुनि भक्तों ने जैन धर्म को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाने में अविस्मरणीय योगदान देने, देश की संसद में दिगम्बरत्व का प्रवेश कराने, 75 वर्ष की निर्विघ्न रत्नत्रय की साधना करने वाले, आगम परम्परानुसार समाधिस्थ हुये 94 वर्षीय आचार्यश्री की जीवन साधना पर प्रकाश डाला और अपने-अपने विचार प्रकट करते हुये उनका गुणानुवाद कर भावपूर्ण विनयाजंलि अर्पित की। साथ ही कोटि-कोटि नमन करते हुये उनके द्वारा अनुकरणीय सद्मार्ग पर चलकर मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

विनयांजली सभा का संचालन विनय पापड़ीवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वयोवृद्ध एवं मुनि भक्त दुलीचन्द जैन, सुरेश सौगानी, पारस भौंसा, ओमप्रकाश भसावड़ी, सुशील छाबड़ा, अशोक बाकलीवाल, अन्जू पहाड़िया, अनीता संघी, संगीता पांड्या एवं सुमन कासलीवाल सहित अनेक मुनि भक्त मौजूद थे।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9c/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a6-%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259c

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216