यूनियन बैंक के एटीएम से निकला दो सौ रूपये का नकली नोट

यूनियन बैंक के एटीएम से निकला दो सौ रूपये का नकली नोट 

बीओ गोवर्धन। गिरिराज जी की परिक्रमा करने आये युवक द्वारा एटीएम से रूपया निकालने पर दो सौ रूपये का नकली नोट निकला। बैंगलौर निवासी चेतन कुमार रविवार की देर रात्रि गिरिराज जी की परिक्रमा करने आया था उसने दानघाटी मंदिर के समीप प्लाजा में लगे यूनियन बैंक के एटीएम से पांच हजार रूपये निकाले। जब उसने खाना खाया तो दुकानदार ने दौ सौ रूपये के नोट को लेने से इनकार कर दिया। जब आसपास के लोगों ने देखा तो वह नोट नकली था। उसके बाद युवक दोबारा एटीएम के पास गया लेकिन वहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं मिला। रात्रि होने के कारण वह शिकायत नहीं कर पाया और गिरिराज जी परिक्रमा करने चला गया। लेकिन नकली नोट मिलने से लोगों में चर्चा होती रही। 



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216