पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 103 वीं जयंती मनाई।

भाजपा के प्रणेता,प्रखर विचारक,एवं राष्ट्र सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले परम श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 103 वीं जयंती मनाई।

भाजपाइयों ने नसिया कॉलोनी स्थित दीनदयाल पार्क में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व श्रध्दा सुमन अर्पित कर सादर नमन किया।

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को शत्-शत् नमन।वे एक ऐसे युगद्रष्टा थे जिनके द्वारा बोये गए विचारों व सिद्धांतों के बीज ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा देने का काम किया। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी और भारत को उसके गौरव पर पुनर्स्थापित करने के लिए थी।

पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा ने कहा कि दीनदयाल जी का मानना था कि जब तक हम समाज के गरीब-से-गरीब व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाते, तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं।

रामसिंह खटाना ने कहा कि उनके तपस्यापूर्ण जीवन और विचार-शक्ति का ही असर था कि न जाने कितने राष्ट्रभक्तों ने जीवन के सभी सुखों को त्याग कर देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

सुशिल दीक्षित ने कहा कि आज एक भाजपा कार्यकर्ता के नाते हमको गर्व है कि गत पांच वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने गरीब-कल्याण के अपने अडिग लक्ष्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को साकार कर के दिखाया है।

इस दौरान अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अंत में मण्डल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा,रामसिंह खटाना,सुशिल दीक्षित,मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी,महेन्द्र दीक्षित,जीतेन्द्र उपाध्याय, मिथलेश व्यास,वीरू पुजारी,मनोज कुनकटा,नवल दनगस,अनिल दुबे,कौशल बोहरा,घनश्याम शर्मा,राजेन्द्र सहजपुरा,विष्णु आइकॉन,विष्णुकांत दीक्षित,संदीप सिंह,धनेश शर्मा,करुणा निधि,राधा दीक्षित अंजू जाटव,दिलीप पंवार,वीरू बजाज, नमो गुर्जर बृह्मवाद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-103/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%2589%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-103

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216