सर्पदंश से स्कूली छात्रा की मौत

सर्पदंश से स्कूली छात्रा की मौत

  

करौली जिले के ग्राम पंचायत ससेडी में 7 वर्षीय स्कूली छात्रा पूर्ति प्रजापति पुत्री रामकुमार प्रजापति की सर्पदंश से मौत हो गई  मृतक स्कूली बालिका के पिता ने बताया कि बालिका खाट पर सो रही थी एकदम अचानक चिल्लाने के साथ कुछ चुभने की शिकायत परिजनों से की उसके कुछ ही देर बाद पेट दर्द की शिकायत की जिस पर उसे चिकित्सालय ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने गांव में गया हुआ था उसके कुछ ही समय बाद बालिका ने आंखों के सामने अंधेरा होना व कुछ भी नहीं दिखाई देने की शिकायत की ऐसी हालत में उसे चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया जिसको परिजन वापस घर ले कर के आ गए ग्रामीण एवं परिजनों इकट्ठे होने पर उन्होंने प्रत्यक्ष रूप में सांप के घर में ही होने के साथ साक्ष्य मिले एवं सर्प दिखाई दिया जिस पर सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया बालिका की मौत के कारण परिजनों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है इसके लिए एकत्रित ग्रामीणों ने एकारण सर्पदंश से हुई मौत से बालिका के माता-पिता सदमे में है एवं गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं ग्रामीणों ने दूरभाष पर ग्राम सरपंच को सूचित करके मृतक स्कूली छात्रा को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25b6-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%259b%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216