Baijupada पंचायत बनाने की मांग
बैजूपाड़ा पंचायत समिति बने जोरों से उठाई माँग।
दौसा जिले के बैजूपाड़ा के समीपवर्ती लगभग 25 गाँवों के लोगों ने संगठित होकर बैजूपाड़ा को अलग से पंचायत समिति का दर्जा देने की माँग पिछले कई दिनों से अनिश्चित कालीन धरना देते हुए उठा रखी है जिसके चलते आज सर्व समाज बंधुओं ने राजस्थान सरकार के नाम उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट, राज्य मंत्री मुरारीलाल मीना, राज्य मंत्री गजराज सिंह खटाना, आ.किरोड़ीलाल मीना एवं दौसा जिला कलेक्टर महोदय जी के पास जाकर इस विषय में ज्ञापन दिया और बैजूपाड़ा को जल्द से जल्द पंचायत समिति घोषित करने की माँग की जिस पर उक्त सभी मंत्रियों ने पूरा आश्वासन दिया है। मांग कर्ताओं ने श्रीमान मिट्ठूलाल मीना ढिगारिया भीम* के नेतृत्व में ये ज्ञापन दिया।
जिसमें कानजी पटेल पूर्व पंचायत समिति सदस्य, हरिश्चन्द मीना सरपंच नौरंगवाड़ा, खेमीचंद सरपंच विशाला, प्यारेलाल मीना भूतपूर्व सरपंच, प्यारेलाल बैरवा सरपंच बैजूपाड़ा, शंकर हुडला पूर्व प्रधान, सीताराम सरपंच बाला हेड़ा, प्यारेलाल सरपंच, विश्राम मीना, धर्मेंद्र ढिगारिया राधेश्याम प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, मोनू शर्मा, सत्येंद्र सिंह, सहित करीब सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
from G News Portal https://news.gangapur.city/baijupada-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=baijupada-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें