150 वीं गांधी जयंती पर जिले में वृहत रक्त दान षिविर

150 वीं गांधी जयंती पर जिले में वृहत रक्त दान षिविर

सवाई माधोपुर 24 सितम्बर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती पर दो अक्टूबर को पूरे राज्य में वृहत स्तर पर रक्तदान षिविरों का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान षिविरों को सफल बनाने तथा इनमें जन भागीदारी बढाने के लिए चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, उच्च षिक्षा राज्य मंत्री भंवरसिंह भाटी, तकनीकी षिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग एवं डीआईपीआर आयुक्त नीरज के.पवन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रषासन, पुलिस, चिकित्सा, षिक्षा, उच्च षिक्षा, तकनीकी षिक्षा सहित अन्य अधिकारियों को काॅर्डिनेषन के साथ कार्य करते हुए रक्तदान षिविरों के सफल आयोजन के संबंध में तैयारी समीक्षा करते हुए निर्देष दिए। 

वीसी में उन्होंने जिला स्तर पर षिविरों के आयोजन के लिए टीमों का गठन करने तथा लोगों की सहभागिता बढाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के संबंध में निर्देष दिए।

वीसी मे जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने बताया कि जिले में दो अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाले रक्तदान षिविरों के लिए आठ टीमें बनाई गई है। कलेक्टर ने सीएमएचओ, षिक्षा, चिकित्सा, उच्च षिक्षा, पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, आईसीडीएस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में पूरी तैयारी के साथ कार्य करने के निर्देष दिए।

वीसी के माध्यम से बताया कि सभी जिलों में रक्तदान के लिए पर्याप्त जांच टीमें गठित की जाए। क्षमता के अनुसार जितना रक्तदान लिया जा सकता है, उसके साथ ही रक्तदान करने वालों का पंजीयन कर डाटा एकत्र कर लिया जाए। जिससे आवष्यकता होने पर रक्त लिया जा सके। षिविरों में पहली बार रक्तदान करने वालों का सम्मान किए जाने के निर्देष भी दिए। वीसी में कहा कि देष बापू की 150वीं जयंती मना रहा हैं, ऐसे में बापू की जयंती पर आयोजित होने वाले षिविरों को पूरे उत्साह के साथ अधिक से अधिक जन भागीदारी बनाते हुए काॅर्डिनेषन के साथ सम्पन्न करवाया जाए। वीसी में मंत्रीगणों के समूह ने रक्तदान के लिए आयोजित किए जाने वाले षिविरों में पूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देष दिए। इस मौके पर डीआईपीआर आयुक्त नीरज के.पवन ने रक्तदाताओं को जागरूक करने अधिक से अधिक पंजीयन के लिए प्रेरित करने के निर्देष भी दिए। वीडियो कांफ्रेसिंग में जिले में इस संबंध में की गई तैयारियों एवं स्टेक होल्डर विभागों के साथ आपसी समन्वय रखते हुए कार्य करने के निर्देष दिए। जिला कलेक्टर ने सीएमएचओ डाॅ तेजराम मीना, पीएमओ डाॅ के.बी.गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों से षिविरों के संबंध में तैयारी करने के निर्देष दिए।

इससे पूर्व चिकित्सा मंत्री ने वीसी में मौसमी बीमारियों के संबंध में जिले वार समीक्षा करते हुए संसाधन, दवाईयों की उपलब्धता तथा चिकित्सा विभाग की तैयारिेयों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देष दिए।



from G News Portal https://news.gangapur.city/150-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=150-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216