भाजपा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का भाजपाइयों ने अभिनन्दन किया।
भाजपा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का भाजपाइयों ने अभिनन्दन किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन पदाधिकारियों एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पुनिया का अभूतपूर्व स्वागत किया एवं पुनिया को प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दीं।
त्रिनेत्र गणेश धरा आगमन का निमंत्रण-
जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द जैन के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकताओं ने सतीश पुनिया को त्रिनेत्र गणेश जी महाराज की प्रतिमा भेंट कर त्रिनेत्र गणेश जी की धरा रणथम्भौर सवाई माधोपुर आगमन का निमंत्रण दिया।
खीरमोहन खिलाकर से मुँह मीठा कराया- गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष जी को पूर्व विधायक गुर्जर ने गंगापुर प्रसिद्ध मिठाई खीरमोहन खिलाकर मुँह मीठा कराया।
कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से लादा- सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को साफा पहनाकर व फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया।प्रदेशाध्यक्ष ने सभी कार्यक्रताओं से परिचय किया।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने सभी कार्यकर्ताओं से सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी धड़कन हैं साथ ही कार्यकर्ताओ के लिए उनके दरवाजे 24 घण्टे खुले हैं ।कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आमजन को लाभांवित करने का आव्हान किया।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि आपके मार्गदर्शन एवं कार्यकुशलता से प्रदेश भाजपा सफलता के नये सोपान स्थापित करेगी।आपके नेतृत्व में कार्यकर्ता नए जोश और दृढ़ता से समर्पण और कर्मठता के नए आयाम छूएंगे।
सभी कार्यकर्ताओं ने पूनिया जी को बधाई एवं सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मनोज कुनकटा ने बताया कि जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द जैन,पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,पूर्व संसदीय सचिव जीतेन्द्र गोठवाल,दामोदर शर्मा,मदनमोहन सैनी,गिरधारी सोनी,रामोतार शर्मा,मनोज बंसल,महेन्द्र दीक्षित,शिवकुमार गुप्ता,मिथलेश व्यास,पुखराज सलेमपुर,जमनालाल बैष्णव,मनोज कुनकटा,हरिसिंह खारवाल,सरपंच मेघराज सैनी,कुलदीप जैमिनी,हरकेश गुर्जर,मुकेश सोनी,ओमी कटारिया,विनोद अटल,घनश्याम,वीरू पुजारी,अनिल दुबे,सावित्री शर्मा,राधा दीक्षित,ठंडिराम माली,शिवसिंह मीना,हरिओम पटेल,घासीलाल,भवानी मानपुर,नमो गुर्जर बृह्मवाद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%81/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%2581
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें