पेयजल समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
बामनवास 24 सितम्बर। उपखंड की पट्टी खुर्द ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को पेयजल समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी हेमराज परिडवाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या निराकरण की मांग की।
एबीवीपी के मनीष मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणो ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि 1 साल पहले से पट्टी खुर्द ग्राम पंचायत के राम तलाई से भगतनपुरा की ढाणी तक 4 इंची पाइप लाइन को बिछाने की मांग की जा रही थी। लेकिन 1 साल बाद भी इन दोनों ढाणियों में आज तक पेयजल की पाइप लाइन नहीं डल पाई है। भगतन का पूरा ढाणी एवं राम तलाई ढाणी में पानी पीने के अन्य स्रोत नहीं होने के कारण वहां पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस दौरान वहां हेड पंप लगाया गया लेकिन हेड पंप से कड़वा पानी निकलने के कारण व पीने योग्य पानी नहीं है। ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से उपखंड अधिकारी से जल्दी ही पेयजल की पाइप लाइन बिछवा कर भगतन का पुरा की ढाणी व राम तलाई की ढाणी में पेयजल की व्याप्त समस्याओं को दूर करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्दी पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में ग्रामीणों के सामने प्यासे मरने तक की नौबत आ जाएगी। ज्ञापन देने के दौरान एबीवीपी के मनीष मीणा, राधामोहन सैनी, हरिमोहन, अशोक, नमो नारायण, केशव, आशीष, राजेन्द्र उर्फ टिटू, लाखन सिंह, डाली देवी आदि लोग मोजुद रहे।
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%9c%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%96%e0%a4%82/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2589%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%2582
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें