सांसद ने कोटा मण्डल बैठक में बताई क्षेत्र की आवश्यकताऐं

सांसद ने कोटा मण्डल बैठक में बताई क्षेत्र की आवश्यकताऐं

सवाई माधोपुर 24 सितम्बर। सांसद टांेक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कोटा मंडल परिक्षेत्र के महाप्रबन्धक के साथ आयोजित बैठक में भाग लेकर संसदीय क्षेत्र के सभी 13 रेलवे स्टेषनो पर यात्री सुविधाओं और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व नई रेलगाड़ियों के संचालन की मांग रखी।

बैठक में सांसद जौनापुरिया ने सवाई माधोपुर स्टेषन पर राजधानी, दूरन्तो, युवा एवं सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस का ठहराव करने, वातानुकूलित यात्री प्रतिक्षालय बनवाने, आमली स्टेषन पर कोटा श्रीगंगानगर ट्रेन का ठहराव करवाने, संसदीय क्षेत्र रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म की लम्बाई बढ़ाने, मलारना स्टेषन पर कोटा पटना ट्रेन का ठहराव, रेलवे रिजर्वेषन काउन्टर की स्थापना, बैंक एटीएम की स्थापना, नये स्टाफ क्वाटर्स का निर्माण करवाने, लालपुर उमरी रेलवे स्टेषन पर जयपुर बयाना ट्रेन का ठहराव करवाने, गंगापुर सिटी स्टेशन से बाहर जाने के लिए दिल्ली की ओर दूसरा मार्ग बनवाने, रेलवे की भूमि पर एक वर्कषाॅप स्थापित करवाने, सवाई माधोपुर में सात मीटर चैड़े रेलवे ओवर ब्रिज (हमीर ब्रिज) को दोनो ओर 5-5 मीटर चैड़ा करने, जयपुर – इंदोर ट्रेन को प्रतिदिन करने, कोटा हरिद्वार ट्रेन में श्यानयान और साधारण यान जोड़ने, सवाई माधोपुर बी और डी केबिन के मध्य एक अण्डर पास बनवाने, जयपुर बयाना ट्रेन का ठहराव मखोली स्टेषन पर करवाने, सवाई माधोपुर रेलवे स्टेषन पर पुनः पेन्टिंग करवाने, रांची-अजमेर एक्सप्रेस को प्रतिदिन करने, गंगापुर सिटी रेलवे स्टेषन पर एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनांे का ठहराव करवाने, दौसा गंगापुर सिटी रेल परियोजना को गंगापुर सिटी से सरमथुरा तक बढ़ाने, गंगापुर सिटी में खोली जमीन पर जोनल प्रषिक्षण केन्द्र स्थापना करवाने, लोको की खाली जमीन पर कोई अन्य कारखाना लगावाने, खेरदा में फाटक पर ओवर ब्रिज के पास अण्डर-पास बनाये जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होने अनेक पूर्व योजनाओं को पूरा करने की मांग भी रखी।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95-%e0%a4%ae/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25a6-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a3%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25a0%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25ae

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216