भारतीय जनता पार्टी के जनजागरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा शहर मण्डल की बैठक:-

भारतीय जनता पार्टी के जनजागरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा शहर मण्डल की बैठक:-

भाजयुमो शहर मण्डल की बैठक बाईपास स्थित पूर्व विधायक निवास पर आयोजित की गई।

जिसमें जिला संयोजक सुशील दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।

"एक राष्ट्र -एक संविधान जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 ओर 35 की समाप्ति" के विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन 28 सितम्बर शनिवार को दोपहर 1 बजे विजय पैलेस में किया जायेगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनीष पारीक जिला संगठन प्रभारी एवं मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक,होंगे,अध्यक्षता सुरेश चन्द जैन जिला अध्यक्ष,एवं विशिष्ट अतिथि जीतेन्द्र गोठवाल पूर्व संसदीय सचिव होंगे।

कार्यक्रम में जिला संगठन पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी,पूर्व पदाधिकारी,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, जनप्रिनिधि,नेतागण,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा,ओ.बी.सी.मोर्चा,एस.टी.एस.सी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा,प्रकल्प के पदाधिकारी,भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बैठक के पश्चात भाजपाइयों सवाई माधोपुर में नगर परिषद के उप चुनाव में भाजपा की गीता सैनी के विजयी होने पर जश्न मनाया।

भाजपाइयों ने पूर्व विधायक निवास पर पटाखे चलाकर एवं कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर ख़ुशी जताई।

सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान जिला संयोजक सुशील दीक्षित,मिथलेश व्यास,मण्डल संयोजक मनोज कुनकटा,मण्डल अध्यक्ष विष्णुकांत दीक्षित,एडवोकेट हिमांशु शर्मा,सौरभ खटाना,गोविन्द पराशर,सारांश जैन,संदीप सिंह,सतीश शर्मा,नरेन्द्र पंडा,जितेंद्र शर्मा,विवेक पाठक,अभिषेक अग्रवाल,गौरव गर्ग,गौरव कुनकटा,सुनील विजयवर्गीय,गौरव मोतीपुरा,विजेन्द्र सिराधना,महेश सैनी,विरेन्द्र सिंह पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%9c-3/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%259c-3

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।