101 लोगों को मिले खुद के भूखंड व मकानों के पट्टे

101 लोगों को मिले खुद के भूखंड व मकानों के पट्टे

बामनवास 24 सितम्बर। पंचायत समिति क्षेत्र में आयोजित हो रहे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर इन दिनों ग्रामीणों को खुद के हक के मामले को लेकर वरदान बनते नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे यह ग्रामोत्थान शिविर ऐसे ग्रामीणों को राहत प्रदान कर रहे हैं जो वर्षों से उस भूखंड व मकान पर काबिज तो थे लेकिन उनको संवैधानिक मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा था।

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए गए इस महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर को बामनवास पंचायत समिति के विकास अधिकारी व ग्राम स्तर पर सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी के सहयोग से सोमवार को पंचायत समिति क्षेत्र के मोरपा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र में महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर आयोजित किया गया इस दौरान विकास अधिकारी घनश्याम मीणा व सरपंच आजाद मीणा संयुक्त रूप से 101 पात्र लाभार्थियों को पट्टे वितरण कर उनके भूखंड व मकानों का संवैधानिक हक दिया गया।

विकास अधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि शिविर में कुल 150 प्रकरण प्राप्त हुए उनमें से पट्टों के 101 मानधन योजना के 2 श्रमिक डायरी के 11 आवेदन व पांच पेंशन स्वीकृति जारी करने के साथ दो खाद्य सुरक्षा के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होने शिविर में जनसमूह को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मीणा ने कहा कि ग्रामीणों को मिलने वाली सरकारी सहायता का उनके द्वारा उसी कार्य के लिए उपयोग करते हुए जीवन शैली में बदलाव लाया जाना चाहिए। इस ग्रामोत्थान शिविर के दौरान पंचायत समिति के अधिकारी ग्राम पंचायत के कार्मिक सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



from G News Portal https://news.gangapur.city/101-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=101-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25a6-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a1

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

आशा गुर्जर बने एबीवीपी जयपुर प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य