भारतीय जनता पार्टी के जनजागरण अभियान के तहत जिला संयोजक ने ली युवाओं की तैयारी बैठक:-

भारतीय जनता पार्टी के जनजागरण अभियान के तहत जिला संयोजक ने ली युवाओं की तैयारी बैठक:-

भाजपा द्रारा देश भर में चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के तहत नई अनाज मंडी स्थित श्री सीताराम जी मंदिर पर जिला संयोजक सुशिल दीक्षित ने युवाओं की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

भारतीय जनता पार्टी के द्रारा केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसला जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35A हटाने के पश्चात देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

जनजागरण अभियान के जिला संयोजक सुशील दीक्षित ने मण्डल संयोजक मनोज कुनकटा एवं मण्डल सहसंयोजक सारांश जैन को नियुक्त किया है।

और सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

जिला संयोजक सुशील दीक्षित ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेकर जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35-A हटाई गई और केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।

मोदी सरकार के सशक्त नेतृत्व में हमारा भारत विकास की नई बुलंदियां छुएगा तथा दुनिया में सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश में बड़े सकारात्मक बदलाव आए हैं, जिससे दुनिया में भारत का गौरव तेजी से बढ़ा है।

मण्डल संयोजक मनोज कुनकटा ने कहा कि आयुष्मान भारत से किसान सम्मान निधि तक, धारा 370 से लेकर तीन तलाक की कुप्रथा हटाने तक आपके हर निर्णय ने भारत और भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की है। समस्या चाहे सीमा पार फैल रहे आतंकवाद की हो या फिर सिस्टम में फैल रहे भ्रष्टाचार की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने ऐसी समस्याओं पर हमेशा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। जिसके परिणामस्वरूप भारत ने हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़े हैं तथा सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।

मण्डल सहसंयोजक सारांश जैन ने बताया कि "एक राष्ट्र -एक संविधान जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 ओर 35 की समाप्ति" के विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन 28 सितम्बर शनिवार को दोपहर 1 बजे विजय पैलेस में किया जायेगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनीष पारीक जिला संगठन प्रभारी एवं मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक,होंगे,अध्यक्षता सुरेश चन्द जैन जिला अध्यक्ष,एवं विशिष्ट अतिथि जीतेन्द्र गोठवाल पूर्व संसदीय सचिव होंगे।

कार्यक्रम में जिला संगठन पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी,पूर्व पदाधिकारी,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, जनप्रिनिधि,नेतागण,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा,ओ.बी.सी.मोर्चा,एस.टी.एस.सी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा,प्रकल्प के पदाधिकारी,भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान जिला संयोजक सुशील दीक्षित,मण्डल संयोजक मनोज कुनकटा,सहसंयोजक सारांश जैन,जीतेन्द्र शर्मा,संदीप सिंह, जयनारायण शर्मा,रवि मीना,अमन हरिजन,विशाल चौधरी, पिन्टू अवाना,मुनिराज जोगी,सवाई डोई,सुबेसिंह बैंसला,राजेश चेची,अंकित समाधिया,अवनीश,लवकुश,विजेन्द्र,सुरेन्द्र,लोकेश भोलुपुरा,भानुप्रताप मालवीय,सौरभ मीना,अमृतेश मीना,विरेन्द्र सिंह पटेल,अवदेश सिराधना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%9c-2/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%259c-2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जापान के दौरे से पूर्व प्रधानमंत्री का वक्‍तव्‍य

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता