पुलिस का पड़ा छापा तो शराब पार्टी में शामिल महिला छत से कूदी…

पैर टूटा, दो महिलाएं भाग निकलीं: तीन पुरुष गिरफ्तार…

लखनऊ/पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक ठिकाने पर रोज शराब पार्टी होती थी, उसमें शामिल होने के लिए महिलाएं भी पहुंचतीं थीं। पुलिस के अनुसार ये महिलाएं पुरूष साथियों के साथ अय्याशी भी करती थी, जब सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की तो वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान एक महिला छत से कूद कई, जिसमें उसका पैर टूट गया। पुलिस ने यह कार्रवाई पटना के दीघा एरिया में की।

शराब पार्टी में कई महिलाएं भी थीं शामिल…..

बताया जा रहा है कि घुड़दौड़ रोड में एक मकान की छत पर आधी रात को जाम छलकाया जा रहा था। नशे की हालत में महिलाएं और पुरूष “रंगरेलियां” मना रहे थे। इस दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस ने आधी रात को छापेमारी कर दी तो हड़कंप मच गया। पार्टी में शामिल तीन महिलाओं में से दो भाग गईं जबकि तीसरी शादीशुदा महिला छत से कूद गई, इससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ने शराब के ठिकाने से नशे मौज कर रहे महिलाओं के पुरूष साथी विकास, प्रेम और अनिल को गिरफ्तार कर लिया। विकास हाजीपुर, प्रेम राजगीर और अनिल जहानाबाद का रहने वाला है

पत्नी के कारनामे जानकर पति रह गया हैरान….

पुलिस के अनुसार छत से कूदने में जिस महिला का पैर टूटा है वह शादीशुदा है और पटेल नगर की रहने वाली है। पुलिस ने उसके पति को जब थाने बुलाया तो पत्नी के “कारनामे” की जानकारी होने पर हैरान रह गया। पुलिस की हिरासत में लेकर महिला का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये शराब पार्टी कई माह से चल रही थी, इसमें महिलाएं शामिल होती थी। मौके से फरार हो गईं दोनों महिलाओं के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है।

The post पुलिस का पड़ा छापा तो शराब पार्टी में शामिल महिला छत से कूदी… appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/3du6DpF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली