अब वार्ता नहीं ,सिर्फ रण होगा -बैसला

हिंडौनसिटी(करौली): गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर 1 नवंबर से आंदोलन करने की घोषणा की है. वर्धमान नगर में अपने आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में कर्नल बैंसला ने एमबीसी समाज के लोगों से 1 नवंबर को सुबह 10 बजे पीलूपुरा पहुंचने का आह्वान किया है. आंदोलन किस तरह होगा, इस पर कर्नल बैंसला ने अभी खुलासा नहीं किया है.बैंसला का कहना था कि पीलूपुरा पहुंचने के बाद ही आंदोलन का स्वरूप तय किया जाएगा. बैंसला ने नाराजगी जताते हुए कहा की समाज मांगों को लेकर कई वर्षों से आग्रह कर रहा है लेकिन सरकार एमबीसी समाज की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है. उन्होंने कहा कि 5 फीसदी आरक्षण और बैकलॉग भरने को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने के बाद भी अनदेखा किया जा रहा है.इस दौरान कर्नल बैंसला के पुत्र विजय बैंसला ने कहा कि मांगों को अनदेखा करने के लिए कर गुर्जर समाज में सरकार के प्रति नाराजगी है. उन्होंने कहा कि पीलूपुरा और सिकंदरा में एक साथ आंदोलन किया जाएगा. वार्ता के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकार को जो भी देना है वह समाज के बीच में आ कर दे अब कोई वार्ता नहीं की जाएगी.

The post अब वार्ता नहीं ,सिर्फ रण होगा -बैसला appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/37VgBj2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी