राजस्थान पुलिस ने किया लाइव सुरक्षा संवाद लालसोट

लालसोट उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय मंडावरी में थानाधिकारी भरत लाल मीना के निर्देशन में सुरक्षा संवाद सत्र के लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजस्थान पुलिस के आवाज जागरूकता अभियान के तहत प्रातः 11 बजे से जयपुर पुलिस रेंज के फेसबुक पेज पर लाइव सत्र शुरू हुआ। लाइव सत्र का मुख्य उद्देश समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं अध्यापकों एवं अभिभावकों के साथ सुरक्षित असुरक्षित स्पर्श विषय पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में श्रीमती संगीता बेनीवाल अध्यक्ष राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रवि प्रकाश आईपीएस, राजीव शर्मा आईपीएस, एस सेगाथिर आईजी जयपुर रेंज, डॉक्टर संजय निराला, डॉ राजीव गुप्ता उत्कर्ष ने प्रमुख वक्ता के रूप में लाइव उद्बोधन दिया। इस दौरान पुलिस थाना मंडावरी से थानाधिकारी भरत लाल, हैड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार सहित बालिका विद्यालय का समस्त स्टाफ अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

The post राजस्थान पुलिस ने किया लाइव सुरक्षा संवाद लालसोट appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/3mdwLs0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी