खेल मैदान पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा ,पुलिस बनी हुई है मूकदर्शक-गंगापुर सिटी
-शहर में इन दोनों कानून व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है ।तथा लगातार अपराधिक तत्व नई-नई घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं गंगापुर सिटी स्थित खेल मैदान पर इन दिनों सुबह-शाम घूमने ,व्यायाम करने वाले ,युवाओं बुजुर्गों ,और बच्चों का जमावड़ा रहता है ऐसे में वहां कुछ दिनों से कुछ असामाजिक तत्वों की मौजूदगी भी बनी हुई है। जो आए दिन वहां आने वाली बालिकाओं और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करना ,फब्तियां कसना ,अपना अधिकार मानते हैं ।आज सुबह भी ऐसी ही एक वारदात को अंजाम दिया गया। जब एक मनचले ने कुछ लड़कियों को छेड़ा, उनके फोटो निकालें और सोशल मीडिया पर उन्हें वायरल की ।इस बात को लेकर के आज जब उस मनचले को टोका गया तो उसने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी ।और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसके पास पिस्टल भी थी जिसके दम पर वह धमकी देते हुए वहां से निकल गया ।देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई ।और मीडिया कर्मी भी वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस वहां पहुंची मगर पुलिस का रवैया बहुत ही सुस्त और उदासीन नजर आया। ऐसे में बालिकाओं के अभिभावक एक साथ एकत्रित होकर थाने पहुंचे लेकिन वहां भी कुछ नागरिकों के साथ पुलिस वालों के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया ।और उन्हें थाने से बाहर निकालने की कोशिश की गई। साथ ही पीड़ितों से सबूत मांगे गए और उन्हें कहीं ना कहीं दोषी ठहराया जाता रहा। इसी तरह 2 दिन पहले भी बैंक में एक व्यक्ति के साथ पैसे निकालने की बात को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बल्कि उसी से सबूत मांगते रहे। आज की घटना का पता चलते ही पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर हॉस्पिटल पहुंचे ।जहां मारपीट में घायल हुए बालक से उन्होंने मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। पूर्व विधायक का कहना था कि शहर में इन दिनों कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है तथा पुलिस अपनी मनमर्जी कर रही है ।लोगों को राहत मिलने की वजाय पुलिस अब लोगों को ही डराने और धमकाने लगी है । कुल मिलाकर के आज की घटना बहुत कुछ पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करती है ,कि आखिर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ऐसी जगहों पर सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं करती, तथा लोगों की फरियाद को सुना क्यों नहीं जाता, समय पर मुकदमे दर्ज क्यों नहीं किए जाते, शहर में बढ़ रही लगातार चोरियां और अपराधिक गतिविधियां इन सब का जीता जागता सबूत है।
The post खेल मैदान पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा ,पुलिस बनी हुई है मूकदर्शक-गंगापुर सिटी appeared first on G News Portal.
https://ift.tt/31wq0K0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें