निजी करण के बिरोधी मे मुख्य मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन गंगापुर सिटी
विद्युत निगम में चल रही एवं प्रस्तावित एफ आर टी, एमबीसी ठेका। प्रथा ,क्लस्टर ,निजी करण जैसी जनविरोधी कुप्रथा को बंद करवाने के लिए श मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी गंगापुर सिटी को व श अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक के नाम अधिशासी अभियंता गंगापुर सिटी को ज्ञापन दिया गया जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मामी ने बताया कि ठेका प्रथा निजी करण जैसी कुप्रथा है निगम एवं आम उपभोक्ताओं के लिए लाभ का नहीं होकर बहुत बड़े कांटे का सौदा हो रहा है पूर्व में दिनांक 19/10 2001 से पूर्व विद्युत मंडल के समय निगम का घाटा लगभग 700 करोड़ रुपए था उक्त घाटे की आड़ में विद्युत मंडल का 5 निगमों में बांटने का जनविरोधी फैसला लिया गया जिससे आज निगम का घाटा 700 करोड़ से बढ़कर 90 हजार करोड़ रुपए पहुंच गया है जिससे लॉसेज के ग्राफ लगातार बढ़ रहे हैं जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि ठेका प्रथा से निगम में आमजन का अहित हो रहा है सरकार व निगम को हमारा पक्ष सुनना चाहिए प्रारंभ में अजमेर भीलवाड़ा कोटा भरतपुर को निजी हाथों में सौंपा गया इन शहरों में प्राइवेट कंपनियों द्वारा अधिक रीडिंग निकालने वाले मीटर लगाए गए जिसका जम कर जन विरोध हुआ नीतीश कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है निगम भी इन कंपनियों से अच्छा काम बिना निजीकरण के कर सकता है व शर्तें आवश्यकतानुसार कर्मचारी की भर्ती की जाए इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार बेरवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा उपखंड अध्यक्ष फर्स्ट गंगापुर सिटी शहजाद खान उपखंड अध्यक्ष सेकंड गंगापुर सिटी जी राज मीणा विष्णु कुमार शर्मा मोहरसिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
The post निजी करण के बिरोधी मे मुख्य मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन गंगापुर सिटी appeared first on G News Portal.
https://ift.tt/3oeKkcn
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें