330 टन अवैध बजरी के स्टाॅक जब्त सवाई माधोपुर
जिले में पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुऐ तीन स्टाॅक की कुल 330 टन बजरी जब्त की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अति0 पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत के नेतृत्व मे एसडीएम चैथ का बरवाड़ा दामोदर सिंह, खनिज विभाग अभियंता चेतराम, रामसिंह यादव उप निरीक्षक थानाधिकारी सूरवाल मय जाप्ते के टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा 22 अक्टूबर को संयुक्त कार्यवाही करते हुऐ सूरवाल थाना क्षेत्र के ग्राम झोपडा तथा लोरवाडा मे अवैध बजरी खनन के तीन स्टोक क्रमषः 180 टन, 80 टन व 70 टन कुल 330 टन जप्त किया गया। दोनो गांवो मे बजरी माफियाओ के द्वारा बनास नदी से बजरी का अवैध खनन कर चोरी छुपे स्टाॅक किया जा रहा था।
The post 330 टन अवैध बजरी के स्टाॅक जब्त सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.
https://ift.tt/35u4KWk
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें