समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद को लेकर दिया ज्ञापन-बौंली

भारतीय जनता पार्टी बौंली के मंडल अध्यक्ष व किसान नेता रामअवतार मीणा के नेतृत्व में समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद को लेकर उपखंड अधिकारी बौंली को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा !
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में मंडियों के अंदर बाजरे की फसल 1100 से 1200 सो रुपए प्रति कुंतल खरीदी जा रही है! जो किसानों के साथ घोर अन्याय है !इस बार बाजरे की अच्छी फसल से किसान खुश नजर आ रहा था लेकिन मंडियों में उसे दाम नहीं मिलने से किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है! तथा सरकारी कांटे पर बाजरे की खरीद का इंतजार कर रहा है !
केंद्र सरकार ने बाजरे का समर्थन मूल्य ₹2160 तय किया हुआ है लेकिन उपखंड बौंली सहित जिले में कहीं पर भी बाजरे का कांटा अभी तक राज्य सरकार द्वारा शुरू नहीं किया गया है!

जिससे किसानों को प्रति कुंटल 1000 से 1100 रुपए तक घाटा उठाना पड़ रहा है जो किसान का आर्थिक शोषण है इस वक्त किसानों को रबी की फसल बुवाई का समय होने से उराई -जुताई ,खाद बीज, कीटनाशक , ट्रैक्टर मजदूरी के लिए पैसों की सख्त जरूरत है इस कारण किसान अपनी जींस बेचने को मजबूर हो रहा है!
सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है मंडल अध्यक्ष सहित सभी किसान नेताओं ने मांग की है कि तत्काल किसानों की जींस खरीदने का प्रबंधन किया जाए अन्यथा आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा!
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामहाय गुर्जर, महामंत्री मंडल महामंत्री गोविंद नारायण भदोरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष रामकेश खटाना, मित्रपुरा मंडल महामंत्री महेश शास्त्री, किसान नेता सीताराम मीना, देव लाल गुर्जर, राम भजन गुर्जर, चेतराम गुर्जर ,सहित कई किसान उपस्थित रहे!

The post समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद को लेकर दिया ज्ञापन-बौंली appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/37zbPrk

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली