काली माता मन्दिर के प्रति है लोगों की विशेष आस्था लालसोट
नगर पालिका क्षेत्र में स्थित काली माता का चमत्कारी देवी मंदिर काफी प्रसिद्ध है। लालसोट तथा आस पास क्षेत्र के लोगों की काली माता मन्दिर के प्रति विशेष आस्था है। इसके पास ही शिवालय तथा राम मंदिर भी है।
नवरात्रा के दौरान यहाँ भारी भीड़ उमड़ती है। लेकिन इस वर्ष कोविड-19 महामारी के चलते प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बिना मास्क के मन्दिर में प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है। अधिक भीड़ होने के कारण मंगलवार को मन्दिर के पट भी बन्द करने पड़े थे।
हालांकि मन्दिर मंे विधी विधान से पूजा अर्चना तो हो रही है लेकिन लोगों को अधिक संख्या में एकत्रित होने नही दिया जा रहा है। यहाँ अष्टमी नवमी पर छप्पन भोग भी लगाया जाता है और हर रोज अलग-अलग प्रसाद बांटा जाता है इसी अवसर में भक्तों का आना जाना भी लगा रहता है।
The post काली माता मन्दिर के प्रति है लोगों की विशेष आस्था लालसोट appeared first on G News Portal.
https://ift.tt/2HrweUv
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें