नाबालिग युवतियों पर अष्लील टिप्पणी करने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जिले में पुलिस ने नाबालिग युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना खण्डार व पुलिस चैकी बहरावण्डा खुर्द की टीम द्वारा अजाज उर्फ एजाज मौ0 शब्बीर खान, हसन मोहम्मद पुत्र अब्दुल कलाम व तफरीद उर्फ तसरीफ पुत्र खालिद खान निवासियान छाण को अपराध धारा 147, 148, 149, 354, 354घ, 341, 323, 509 ता0हि0, 11/12, 16/17 पोक्सो एक्ट मे गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना खण्डार क्षैत्र के गांव गंगानगर, स0मा0 श्योपुर रोड पर एस्सार पेट्रोल पम्प पर 31 अगस्त को आरोपी मो0 जीषान व मौ0 हसन व इनका साथ देने वाले उनके दोस्त व परिवारजनों द्वारा एस्सार पेट्रोल पम्प पर आकर महेन्द्र सिंह के साथ मारपीट व नाबालिग बच्चियों पर अष्लील टिप्पणी करने की रिपोर्ट पर मु0न0 215/2020 धारा 147, 148, 149, 354ग, 354घ, 341, 323, 509 ता0हि0, 11/12 पोक्सो एक्ट में दर्ज किया गया। घटना के मुख्य आरोपी मौ0 जीषान व साथ देने वाले अन्य 6 आरोपीयान को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

The post नाबालिग युवतियों पर अष्लील टिप्पणी करने वाले

तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/37sly2x

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली