टाईगर और अजगर की जंग -सवाई माधोपुर

राजस्थान प्रदेश के सवाई  माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क की टाईगर रिद्धि इन दिनों खासी चर्चाओं में है । टाईगर रिद्धि आज कल किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहती है । कभी टेरेटरी को लेकर अपनी ही मॉ टाईगर एरोहेड से फाइट हो या फिर पेड़ो पर चहलकदमी करने की घटना ,टाईगर रिद्धि पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है । वहीं टाईगर रिद्धि पर्यटकों के लिए भी रणथंभौर की सब से चर्चित टाईगर बनती जा रही है । आज एक बार फिर टाईगर रिद्धि ने रणथंभौर पार्क भ्रमण पर गये पर्यटकों को उस वक्त खासा रो मंचित किया जब वो एक अजगर से भिड़ गई   । रिद्धि ने अजगर पर अपने नुकीले पंजों से इस कदर प्रहार किए कि अजगर घायल हो गया और बचाकर भाग निकला।  टाईगर रिद्धि और अजगर की फाइट देख पर्यटक बेहद रोमांचित हुए  । पार्क भ्रमण पर जाने वाले पर्यटकों को आज कल टाईगर रिद्धि की लगातार साइटिंग हो रही है । टाईगर रिद्धि अपनी परनानी रणथंभौर की सबसे प्रसिद्ध टाईगर मछली की राह पर चल रही है और रणथंभौर क्वीन बनने की ओर अग्रसर है

The post टाईगर और अजगर की जंग -सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/3jkeuHC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली