श्रीवाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन सवाई माधोपुर
श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट (शिव मंदिर) बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में 22 अक्टूबर गुरुवार को शारदीय नवरात्रा के उपलक्ष्य में एवं विश्व शांति व कोरोना प्रकोप कि समाप्ति के लिए श्रीवाल्मीकि रामायण के अखण्ड मूल पाठ विद्वान ब्राह्मणों आचार्य जगदीश प्रसाद शास्त्री जी पीपलदा वाले, श्याम शुन्दर जी शास्त्री मंडावरी वाले, लक्ष्मीकान्त जी शास्त्री सवाईमाधोपुर, हनुमान प्रसाद शास्त्री जी डिडवाडी वाले, व सतीश जी शास्त्री निवाडी वालों के सानिध्य में आरम्भ किया गया। नवरात्रि माँ भवानी दुर्गा की विभिन्न रूपों की झांकियां रोज सजाई जा रहीं हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट महामंत्री कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया, सहमंत्री गिरधारी लाल शर्मा, ट्रस्टी पूरणमल अग्रवाल, विनोद कुमार गर्ग व व्यवस्थापक प्रधुम्न शर्मा आदि उपस्थित थे।
The post श्रीवाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.
https://ift.tt/37xg1b3
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें