नगर परिषद ने मास्क वितरित किये-सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर, 22 अक्टूबर। आयुक्त रविन्द्र यादव के नेतृत्व में सवाईमाधोपुर नगर परिषद कार्मिकों ने गुरूवार को शहर के विभिन्न हिस्सो में पहुंचकर आमजन को कोरोना संक्रमण रोकथाम के प्रति जागरूक किया तथा बिना मास्क लगाये लोगों को मास्क वितरित किये। ‘‘ नो मास्क नो एंट्री’’ जागरूकता जन आंदोलन के तहत परिषद कार्मिकों ने दुकानों, मकानों और वाहनों पर कोरोना से बचाव सम्बंधी पोस्टर चस्पा किये तथा पैम्फलेट व बैनर वितरित किये। उन्होंने रोडवेज बसों तथा सिटी बसों में यात्रियों को भी मास्क तथा पैम्फलेट वितरित किये।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया के निर्देशन में चलाये जा रहे इस जन आंदोलन के अंतर्गत आयुक्त ने आमजन को मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने, 2 गज दूरी का पालन करने, सार्वजनिक स्थान पर न थूकने तथा भीडभाड वाले स्थान पर न जाने के लिये समझाया।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव ने सभी जोन प्रभारियों एवं टीमों को जन आन्दोलन अभियान को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिये तथा शुक्रवार को आयोजित होने वाली गतिविधियों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

The post नगर परिषद ने मास्क वितरित किये-सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/2Tj8STz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली