छज्जा गिरने से युवती घायल-गंगापुर सिटी

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी कस्बे स्थित तिलक नगर बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला एवं युवती के सिर पर अचानक से दुकान का छज्जा आ गिरा। घटना में महिला तो बाल-बाल बच गई । लेकिन युवती के सिर पर छज्जा गिरने से वह बुरी तरह से लहूलुहान होकर घायल हो गई। तभी लहूलुहान अवस्था में घायल युवती को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया ।जहां पर घायल युवती का उपचार चल रहा है। वही घायल युवती की मां का कहना है कि पूर्व में भी जब वे खरीदारी करने के लिए आए थे तब उन्होंने छज्जे के गिरने की आशंका प्रकट करते हुए दुकानदार को इसका उलाहना भी दिया था ।लेकिन उसके बावजूद दुकानदार द्वारा इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई और परिणाम स्वरुप यह घटना घटित हो गई ।करौली जिले से मां-बेटी गंगापुर सिटी खरीदारी करने के लिए आई थी। वहीं कुछ दिवस बाद ही युवती का विवाह बताया जा रहा है ।

The post छज्जा गिरने से युवती घायल-गंगापुर सिटी appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/35mu8xk

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली