कड़पी का स्टॉक जलकर हुआ खाक मलारना चौड़

मलारना चौड क्षेत्र के रसूलपुरा ग्राम में लालसोट कोटा मेगा हाईवे के निकट स्थित कड़पी के एक बड़े स्टॉक में आग लगने से बड़ी मात्रा में कड़पी (चारा) जलकर राख हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेगा हाईवे के किनारे एक खेत में रसूलपुरा निवासी रब्बानी खान का लगभग 143 ट्रॉली कड़पी का स्टॉक जमा था। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्टॉक बड़ा होने से क्षेत्र में आग लगने की आशंका को देखते हुए मलारना डूंगर तहसीलदार कृष्ण मुरारी मीणा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए दो दमकल वाहन तुरंत मंगवा कर आग पर काबू पाया। इस दौरान मेगा हाईवे पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई।

The post कड़पी का स्टॉक जलकर हुआ खाक मलारना चौड़ appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/34tUMFg

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली