त्योहारी सीजन को देखते हुऐ व्यापारियों से चर्चा लालसोट
शहर में त्योहारी सीजन को देखते पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। गुरूवार को प्रशासन और व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई। प्रशासन की ओर से उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ व थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने व्यापारियों से चर्चा की।
लालसोट व्यापार महासंघ की ओर से अतुल बैनाड़ा ने व्यापारियों का पक्ष रखा। इस दौरान कस्बे की अतिक्रमण संबंधी समस्या के बारे में विचार विमर्श किया गया। अधिकारियों का कहना था कि अतिक्रमण के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। त्यौहारी सीजन के चलते बाजार में ग्रामीणों की आवाजाही बढेगी। ऐसे में व्यापारी अपनी दुकानों के आगे रखे सामान को हटाकर आम रास्ते को खाली करें। प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन को लेकर व्यापारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिसके तहत शाम 6 बजे आवश्यक रूप से दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया।
The post त्योहारी सीजन को देखते हुऐ व्यापारियों से चर्चा लालसोट appeared first on G News Portal.
https://ift.tt/3dWTEgr
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें