चाइल्डलाइन टीम ने बच्चों को किया कोरोना से सतर्क, दी बाल अधिकारों की जानकारी-सवाई माधोपुर

सवाईमाधोपुर चाइल्डलाइन टीम द्वारा आज भदलाव गांव में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में तेजी से फैल रहे कोरानेा संक्रमण को लेकर ग्रामीणों को COVID-19 के प्रति जागरूक किया और बताया गया कि बच्चो को बिना जरुरी काम घर से बाहर नही भेजे और भीड़भाड़ से बचकर रहें, खुद भी बचे और बच्चों को भी बचाये अन्जान लोगो के संपर्क में नही आये,एक दूसरे से मिलते समय दो गज की दुरी बनायें रखे, कोरोना से सतर्क रहे, बचाव ही कोरोना का उपचार है। बाहरी चीजो को हाथ लगाने के बाद साबुन से बार बार हाथ धोये और सेनिटाइजर का उपयोग करे। इसके अलावा चाइल्डलाइन टीम मेम्बर  कपिल स्वर्णकार, भानुप्रताप सिंह , मुकेश वर्मा एवं महिला टीम मेम्बर लवली जैन ने ग्रामीणों एवं बच्चों को चाइल्डहेल्प लाइन नम्बर 1098  की जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई बच्चा मुसीबत में हो, खो गया हो, या बच्चें के साथ किसी तरह का उत्पीड़न हो रहा हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सहायता ले सकते है महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित 1098 एक टोल फ्री नंबर है जो किसी भी मोबाइल या लैण्डलाइन नम्बर से मिलाया जा सकता है।

The post चाइल्डलाइन टीम ने बच्चों को किया कोरोना से सतर्क, दी बाल अधिकारों की जानकारी-सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/3dI8N5e

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली