गांधी विचार शपथ कार्यक्रम-बारां
बारां, 1 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के आयोजनों की श्रृंखला में 2 से 6 अक्टूबर तक जिले में गांधी विचार शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव ने बताया कि यह आयोजन जिला स्तरीय समिति व उपखंड स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। इसके तहत वेबिनार के माध्यम से 2 अक्टूबर को ग्राम स्वराज्य में राम राज्य को साकार करने के लिए शक्ति विकेन्द्रीकरण पर चर्चा, 3 अक्टूबर को समाज में समानता के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण, 4 अक्टूबर को खादी व ग्रामोद्योगों को बढ़ावा देकर गरीबी व बेरोजगारी का उन्मूलन, 5 अक्टूबर को पहला सुख निरोगी काया के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार व कोरोना वायरस से बचाव, 6 अक्टूबर को राष्ट्रनिर्माण कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी विषय पर चर्चा की जाएगी।
The post गांधी विचार शपथ कार्यक्रम-बारां appeared first on G News Portal.
https://ift.tt/3n7wjg6
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें