अमेरिका के अलास्का में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी
अमेरिका के सुदूर उत्तरी राज्य अलास्का में आज सुबह भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए अलास्का से सटे उत्तरी महासागर के क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुछ जगहों पर 1.5 से 2 फीट ऊंचीं सुनामी लहरें भी उठीं। बाद में चेतावनी को अडवाइजरी में तब्दील कर दिया गया।
नैशनल ओशिऐनिक ऐंड अटमॉस्फीरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन NOAAके अनुसार यह भूकंप जमीन से 41 किमी नीचे सैंड पॉइंट शहर से 94 किमी दूर था। सुनामी की चेतावनी केनेडी एंट्रेंस से यूनिमैक पास तक जारी की गईं। NOAA ने बताया कि दोपहर करीब 5 बजे ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम 7.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। बाद में तीव्रता को अपग्रेड किया गया। अलास्का भूकंप केंद्र के मुताबिक पहले झटके के बाद दो और झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 5 से ज्यादा थी।
The post अमेरिका के अलास्का में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी appeared first on G News Portal.
https://ift.tt/3dJuuBU
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें