स्वास्थ्य मानकों की पालना के लिए जन आंदोलन 3 अक्टूबर से-बारां

 

मास्क ही वैक्सीन- कलक्टर,
स्वास्थ्य मानकों की पालना के लिए जन आंदोलन 3 अक्टूबर से

बारां, 1 अक्टूबर। जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रसार बढ़ता जा रहा है और इस संक्रमण से बचाव की कोई दवा व वैक्सीन तैयार नहीं हुई है अतः इससे बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है जिसको सभी को पहनना चाहिए।
कलक्टर राव गुरूवार को मिनी सचिवालय सभागार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में 3 अक्टूबर 2020 से प्रारंभ होने वाले जन आंदोलन के संबंध में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संगठनों की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रति असावधानी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 2 अक्टूबर 2020 से मास्क की अनिवार्यता को लेकर जन आंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है जिले में यह जन आंदोलन 3 अक्टूबर 2020 को जिले के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली की उपस्थिति में प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इन जन आंदोलन के दौरान प्रचार-प्रसार के साथ मास्क वितरण एवं समझाईश के माध्यम से आमजन को फेस मास्क लगाने व स्वास्थ्य मानकों की पालना के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में आयुक्त नगर परिषद ने बताया कि मास्क संबंधी जन आंदोलन के लिए प्रचार-प्रसार सामग्री तैयार करवाई जा रही है साथ ही शहर के सभी वार्डों में मास्क व प्रचार सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। सामाजिक, धार्मिक संगठन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने जागरूकता के जन आंदोलन में सक्रिय सहभागिता की सहमति देते हुए सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एडीएम मोहम्मद अबूबक्र, सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा, भू आवाप्ति अधिकारी हीरालाल वर्मा, एसडीएम रामकिशन मीणा, कोषाधिकारी धीरज कुमार सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद थे।

The post स्वास्थ्य मानकों की पालना के लिए जन आंदोलन 3 अक्टूबर से-बारां appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/30ogxDP

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली