विवाहिता फंदे पर लटकी मिली-बोंली

जिले के बौंली क्षेत्र के बागडोली गांव में सोमवार को  सुबह एक विवाहिता का फंदे पर लटका शव मिला। मृतका की उम्र 20 साल है । परिजनों ने बतया की मृतका की शादी 2 साल पहले ही  हुई थी। मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों  को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि हरमुखी देवी नाम की महिला का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। महिला हरमुखी की शादी बागडोली गांव के दिलखुश के साथ दो साल पहले हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। मृतका की एक बहन की शादी भी उसी के देवर के साथ हुई है।

वहीं, इस मामले में मृतका के पिता रेवडमल की तरफ से बौलीं थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। बौंली एसएचओ बृजेश मीणा ने बताया  कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस  मामले की जांच में जुटी हुई हैं तथा  मौके से सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।

The post विवाहिता फंदे पर लटकी मिली-बोंली appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/3mZSDIw

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली