बहरांवडा कला में किया दांतों का इलाज

बहरांवडा कला में किया दांतों का इलाज

सवाई माधोपुर 29 सितम्बर। मोबाइल डेंटल वैन मंगलवार को बहरांवडा कलां पहुंची। जहां डेंटल वैन के चिकित्सको व टीम ने बच्चों व ग्रामीणो के दांतों का इलाज किया गया। शिविर में आरबीएसके टीम व मोबाइल डेंटल वैन के चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहा।

मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ तेजराम मीना ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित मोबाइल डेंटल वैन के जरिए सितम्बर माह में स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान आरबीएसके टीमों की ओर से चिन्हित बच्चों के दांतों व मुख की जांच, उपचार व दवा भी निशुल्क दी जा रही हैे। जिले में एक माह तक करीब 20 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया है जहां आमजन को मुख व दांतों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही आमजन को कोरोना के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

The post बहरांवडा कला में किया दांतों का इलाज appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/36nJns5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली