भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल का गंगापुर भाजपा शहर मंडल द्वारा किया गया भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल का गंगापुर भाजपा शहर मंडल द्वारा किया गया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल 26 सितंबर 2020 को गंगापुर सिटी एक दिवसीय दौरे पर रहे वह भाजपा प्रदेश संगठन में मंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार गंगापुर सिटी पधारे उनके अभिनंदन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के गंगापुर शहर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रदेश संगठन में नवनियुक्त मंत्री एवं खंडार पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल पार्टी में एक सक्रिय एवं जुझारू रूप से सक्रिय रहते हैं इसी के फलस्वरूप उन्हें सवाई माधोपुर जिले में से प्रदेश संगठन में मंत्री नियुक्त किया गया यह हम सभी के लिए गौरव की बात है शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि मैं सवाई माधोपुर से जुड़ा हुआ और आप सभी के प्रति लगाव रखता हूं इसी के फलस्वरूप मुझे प्रदेश में जिम्मेदारी मिली है जिसको मैं निभाने का प्रयास करूंगा साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने वार्ड व बूथ स्तर पर 15 से 20 आमजन को लाभान्वित कर उसकी सूची तैयार करने का जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करना है जिससे आत्मा और भारत अभियान में संकलित विभिन्न योजनाओं से अधिकांश आमजन लाभान्वित हो सकें साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय योजना का जिक्र करते हुए उपाध्याय जी के सिद्धांतों की परिचर्चा की इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील दीक्षित ने किया साथ ही कार्यक्रम के अंत मे मण्डल अध्यक्ष वीरु पुजारी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पधारने हेतु धन्यवाद दिया गया

देखें वीडियो 👇👇👇👇

The post भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल का गंगापुर भाजपा शहर मंडल द्वारा किया गया भव्य स्वागत appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/30ePN8K

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।