जेब कतरे की लोगों ने की जमकर धुनाई
खण्डार
कस्बे मे शुक्रवार देापहर 12 बजे के लगभग जेब साफ करते समय पकडे गए युवक की लोगो ने जमकर धुनाई की । पीडित डीलर रमेषचंद मीणा निवासी बडवास ने बताया कि वह लगभग 12 बजे बैक ऑफ बडौदा के सामने ई मित्र की दुकान पर जच्चा बच्चा कार्ड की फोटो कापी करवाने के लिए गया था। वहां पहले से ही मौजूद तीन युवक खडे थें। आधार कार्ड की फोटो काफी करवाने के लिए कुर्ते की उपर की जेब में रखी डायरी निकाली जिसमे 30हजार रूपये व आधार कार्ड था। आधार कार्ड निकाल कर पैसे व डायरी जैसे ही जेब मे रखी तो वहा खडे युवक जबरदस्ती धक्का मुक्की करने लग गए । धक्का मुक्की मे एक युवक ने जेब मे डायरी व रूपये निकाले और अपने अन्य साथी के साथ फरार हो गया। । तब ही पीडित डीलर ने उसके दूसरे साथी को पकड लिया। चोरी की वारदात करने के बाद जेबकतरो को स्थानीय लोगो ने जमकर सबक सिखाया। ग्रामीण जेबकतरे को थाने तक पीटते हुए ले गए। वहां जाकर पुलिस को जेबकतरा साैंप दिया। इस पर पुलिस ने जब जेबकतरे से पैसे चुराने केलिए कहा तो जेबकतरे सूरज नें अपना जुर्म कबूल कर लिया।एएसआई सुरेष चंद ने बताया कि जेबकतरे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है जेबकतरा सवाई माधोपुर मे झूले के नीचे की बस्ती का रहने वाला बताया। पुलिस ने जेब कतरे को गिरफ्तार कर लिया है । अन्य साथियो की तलाष की जा रही हैं।
The post जेब कतरे की लोगों ने की जमकर धुनाई appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25ac-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2595
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें