पहाड़ियों के बीच मिली लाश

पहाड़ियों के बीच मिली लाश

लालसोट 29 सितम्बर। क्षेत्र में रालावास पंचायत की बालोतरा की खान पहाड़ के समीप एक युवक का लावारिस हालत में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार सूचना पर रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अन्य गावों में युवक का शव मिलने की सूचना भिजवाई।

जानकारी के अनुसार पुलिस की जांच के दौरान मृतक की पहचान डीगो गावं निवासी किशन के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के परिजनों ने उसके मंदबुद्धी होने की जानकारी दी है। मृतक कई दिन पहले से घर से गायब था। जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

The post पहाड़ियों के बीच मिली लाश appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/30lk4Tv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216