नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में कलेक्ट्रेट का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिरासत में

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में

कलेक्ट्रेट का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिरासत में

सवाई माधोपुर 29 सितम्बर। (राजेष षर्मा)। बहुचर्चित भाजपा नेत्री पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा जो नाबालिग को देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में पुलिस हिरासत में चल रही है, के मामले में मंगलवार को पुलिस ने कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्योराम मीणा को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार श्योराम मीणा सुनीता वर्मा के किराये के मकान पर नाबालिग लड़की के साथ सुनीता वर्मा के इशारे पर कई बार दुष्कर्म कर चुका बताया। यह कार्यवाही पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयान एवं सुनीता की निशानदेही पर की है। टोंक जिले के अलीगढ़ निवासी श्योराम मीणा खेरदा स्थित मधुबन काॅलोनी में किराये के मकान में रहता है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में सुनीता वर्मा के साथ ही एफसीआई कर्मचारी हीरालाल मीणा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जिला उद्योग केन्द्र में कार्यरत एक लिपिक संदीप शर्मा गौतम काॅलोनी स.मा. को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस सारे घटनाक्रम को देखने के बाद लगता है कि भाजपा नेत्री रही सुनीता वर्मा के तार कई सरकारी कर्मचारियों और राजनेताओं से जुड़े होने की प्रबल संभावना है।

इस सारे घटनाक्रम के बारे में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी जा रही है। किन्तु मिली जानकारी के अनुसार सुनीता वर्मा के खिलाफ महिला पुलिस थाने मंे एक नाबालिग को हवस का शिकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले की जांच ओमप्रकाश सोलंकी महिला प्रकोष्ठ अनुसंधान अधिकारी द्वारा की जा रही बताई।

उल्लेखनीय है कि सुनीता वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरतलाल मथुरिया ने सुनीता वर्मा को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया था।

The post नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में कलेक्ट्रेट का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिरासत में appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/2HIrJVx

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।