सुनिता को जिलाध्यक्ष पद से हटाया

सुनिता को जिलाध्यक्ष पद से हटाया

सवाई माधोपुर 27 सितम्बर। नाबालिग से रेप के मामले में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा का नाम आने पर सुनीता वर्मा को जिलाध्यक्ष पद से पदमुक्त कर दिया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरतलाल मथुरिया ने एक पत्र जारी कर मीडिया को जानकारी दी की भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पर नाबालिक का रेप कराने का केस होने, एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने लालच देकर नाबालिग को होटलो में भेजा, ज्यादती आदि समाचार विभिन्न अखबारों में प्रकाषित हुये हैं। इस प्रकार के चरित्र लांछन के समाचार पार्टी के लिये अपमानजनक हैं। इससे पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा हैं और जनमानस में विषेषकर महिला वर्ग में पार्टी की विष्वसनियता गिरी हैं।

डाॅ. मथुरिया का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी सदैव स्वच्छ चारित्रिक राजनिति की हिमायती रही है। इस बारे में प्रादेषिक नेतृत्व के साथ गहनता से विचार विमर्ष एवं प्रदेषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान के निर्णयानुसार श्रीमती सुनिता वर्मा को जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।

The post सुनिता को जिलाध्यक्ष पद से हटाया appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/2S5SW6m

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 35 वीं पुण्यतिथि व सरदार भाई वल्लभ पटेल की 144 जयंती बलिदान दिवस के रूप में मनाई