महिला ने लगाई चम्बल में छलांग-सवाई माधोपुर

महिला ने लगाई चम्बल में छलांग

सवाई माधोपुर 11 सितम्बर 2029

एंकर-राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्य की सीमा के बीच बने चंबल नदी के ऊंचे पाली पुल से आज एक 65 वर्षीय महिला ने अचानक से चम्बल नदी में छलांग लगा दी । उसी वक्त कुछ लोगों ने महिला को कूदते हुए देख लिया। जब महिला चंबल नदी में कूदी तो बचने के लिए महिला भी नदी में गोते खाते हुए चिल्लाने लगी ।घटना की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई । राजस्थान की सीमा पर बनी अस्थाई चेकपोस्ट चौकी से भी पुलिसकर्मियों का दल मौके पर पहुंचा। वही उसी वक्त दो युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर महिला को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और महिला को घायल अवस्था में नदी से बाहर निकाल लिया । मौके पर पहुंची बहरावंडा खुर्द चौकी पुलिस द्वारा घायल महिला को सीएचसी बहरावंडा में भर्ती करवाया गया है। जहां पर गंभीर हालत में महिला का उपचार जारी है। महिला की पहचान मध्य प्रदेश राज्य के श्योपुर जिले की निवासी मोतिया देवी के रूप में हुई है । बताया यह भी जा रहा है कि महिला घर से बिना बताए हुए ही निकली थी ।घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देखें वीडियो 👇👇👇

 

 

The post महिला ने लगाई चम्बल में छलांग-सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%b2/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2588-%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%259b%25e0%25a4%25b2

टिप्पणियाँ