करमोदा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर पोषण मुहिम के तहत प्रदर्शनी का आयोजन-सवाई माधोपुर

प्रदर्शनी

सवाई माधोपुर 12 सितम्बर 2020

सवाई माधोपुर जिले के करमोदा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर पोषण मुहिम के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हस्त निर्मित कई उत्पाद प्रदर्शित किए गए । वही पोषण मुहिम के चलते प्रदर्शनी में हाथ से बने हुए केक ,बिस्किट ,अचार , सैनिटाइजर ,बैग, जूस आदि शामिल किए गए । प्रदर्शनी में सोयाबीन तथा रागी प्रोडक्ट्स भी शामिल किए गए । इसके अलावा प्रदर्शनी में बाजरे से बने हुए केक भी खासे आकर्षण का केंद्र रहे ।वैज्ञानिक चमनदीप कौर के सानिध्य में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। करमोदा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ।कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फूड प्रोडक्ट आदि बनाना सिखाया जा रहा है । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगभग 2 दर्जन से अधिक डिशेज बनाना सिखाया जा रहा है। जिसमें उत्साह पूर्वक आंगनबाड़ी से जुड़ी हुई महिलाएं भाग ले रही हैं। आंगनबाड़ी से जुड़ी हुई महिलाओं को यह प्रशिक्षण निशुल्क रूप से प्रदान किया जा रहा है । वही एक बैच में 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सीखने हेतु शामिल किया गया है।

देखें वीडियो 👇👇👇👇

The post करमोदा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर पोषण मुहिम के तहत प्रदर्शनी का आयोजन-सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a4%bf-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2583%25e0%25a4%25b7%25e0%25a4%25bf-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259e%25e0%25a4%25be

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली