मंडल प्रशिक्षण आयुक्त ने किया ग्रुप निरीक्षण सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य की अनुपालना में स्थानीय संघ सम्भाल, ग्रुप निरीक्षण और स्काउट गाइड की गतिविधियों के सुव्यवस्थित और सफल संचालन के उद्देश्य से चल रहे सघन निरीक्षण के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण आयुक्त मीना शर्मा ने सवाई माधोपुर स्थानीय संघ और खंडार स्थानीय संघ का निरीक्षण किया।
खंडार सचिव शशिभूषण शर्मा द्वारा स्थानीय संघ रिकॉर्ड का निरीक्षण करवाया गया कार्य संतुष्टिपूर्ण पाया गया कुछ कार्य में आर ही परेशानियों का निदान मंडल प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती शर्मा द्वारा किया गया।
इसी प्रकार ग्रुप निरीक्षण के अंतर्गत रा.बा.मा. विद्यालय बहरावण्डा का निरीक्षण किया। गाइड कैप्टिन सरोज सिंह ने कंपनी रिकॉर्ड बताया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अलका शर्मा ने गाइड्स की गतिविधियों में सक्रियता से चलने और विद्यालय की गाइड्स द्वारा राज्य पुरस्कार अवार्ड प्राप्त करने और राष्ट्रपति अवार्ड के लिए विद्यालय की गाइड्स के चयन की बात बताई। इसी क्रम में रा.उच्च.मा. विद्यालय बहरावण्डा का ग्रुप निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रशिक्षण आयुक्त मीना शर्मा ने गाइड कैप्टिन मंजू चैधरी को गाइड कम्पनी रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए गए, और एडवांस कोर्स करने के लिए कहा गया।
सी ओ गाइड दिव्या के आग्रह पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगाप्रसाद मीना द्वारा विद्यालय में रेंजर टीम का रजिस्ट्रेशन करवाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए स्काउट गाइड गतिविधियों के सफल संचालन के लिए सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। जिला मुख्यायल के महावीर प्रसाद जैन द्वारा एन. जी.सी. की जानकारी दी गयी।
The post मंडल प्रशिक्षण आयुक्त ने किया ग्रुप निरीक्षण सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a4%25a3-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें