पाली ब्रिज से वृद्ध महिला ने लगाई छंलाग

राजस्थान मध्यप्रदेष की सीमा पर चम्बल नदी पर बने पाली ब्रिज से शुक्रवार कों एक महिला ने छंलाग लगाई। बहरावण्डा खुर्द चौकी प्रभारी एएसआई राजबब्बर सिंह ने बताया कि चम्बल नदी से महिला के कूदने की सूचना पर मय जाप्ता पुलिस मौके पर पहुंची ।मौके पर ग्रामीणो की मदद से महिला मोत्या बाई बैरवा पत्नि रमेष चंद उम्र 65 साल निवासी धर्मषाला के सामने श्योपुर कों सही सलामत निकालकर पीएचसी बहरावण्डा खुर्द मे भर्ती करवाया गया। महिला ने ब्रिज से कूदने का कारण किसी को नही बताया । पुलिस नें महिला को उसके पति के साथ इलाज के लिए रवाना किया।

 

The post पाली ब्रिज से वृद्ध महिला ने लगाई छंलाग appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259c-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2583%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a7-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be

टिप्पणियाँ