आयुर्वेदिक शिविर का समापन-बारां
आयुर्वेदिक शिविर का समापन
मांगरोल :- आयुर्वेद विभाग राजस्थान द्वारा मांगरोल में विशिष्ट योजना अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय निशुल्क अंतरंग आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का समापन बुधवार दोपहर 12 बजे हिंदू धर्मशाला मांगरोल में किया जाएगा। शिविर प्रभारी अजय नागर ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में उप जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना तथा अतिरिक्त अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त निदेशक कोटा संभाग आयुर्वेद विभाग के डॉ राजेंद्र भारद्वाज होंगे। अध्यक्षता उप निदेशक आयुर्वेद विभाग बारां के चंद्र प्रकाश भटनागर करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केदार चोपड़ा पीयूष विजय, डॉक्टर सौभाग मल मीणा, डॉक्टर हेमराज सेन अध्यक्ष आयुर्वेद चिकित्सा संघ बारां रहेंगे। प्रवीण जैन ने बताया कि शिविर में 55 रोगियों का क्षारसूत्र पद्धति से ऑपरेशन किया जा चुका है। वहीं 90 रोगी भर्ती किए गए थे। ओपीडी में अब तक 1170 रोगियों को परामर्श देकर दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर में सर्जन के रूप में डॉ पंकज सक्सेना डॉ मदन सारस्वत डॉक्टर चंद्रभान श्रीवास्तव उपस्थित रहे । वही बहिरंग विभाग में डॉक्टर अजय नागर डॉक्टर मुकेश नागर डॉक्टर श्याम मीणा प्रवीण जैन आदि ने पंचकर्म चिकित्सा की। कुलदीप मीणा कमलेश कमरिया राजेंद्र मीणा मीनाक्षी मीणा ने भी अपनी सेवाएं दी।
The post आयुर्वेदिक शिविर का समापन-बारां appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%aa/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25aa
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें