वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र-छात्राओ का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन-जयपुर ग्रामीण

मनोहरपुर जयपुर ग्रामीण/रतन मीणा

वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र-छात्राओ का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

मनोहरपुर निकटवर्ती ग्राम नवलपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वार्षिकोत्सव का विदाई समारोह पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह मुख्य अतिथि काँग्रेस विधायक प्रत्याशी श्री मनीष यादव के आतिथ्य व प्रधानाचार्य मालीराम यादव की अध्यक्षता में मनाया गया 

माँ सरस्वती वंदना के साथ मां शारदे के मंदिर मे पुष्पमाला व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा गैन्दा लाल रैगर पंचायत समिति निवर्तमान प्रधान नंदलाल गोठवाल नगर पालिका से बंशीधर सैनी पूर्व सरपंच गणपत राम गुर्जर पूर्व प्रधानाध्यापक धोली राम यादव राम सिंह गुर्जर विशिष्ट वार्ड पंच नरसिंह यादव अतिथि रहे। 

विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक प्रस्तुत किए गए जो कि आकर्षक रहा 

कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का माला व साफा बंधवाकर सम्मान किया व राजकीय सेवा मे कार्यरत्त छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय के बोर्ड परीक्षा का सेंटर अन्यत्र विद्यालय में आने से छात्र छात्राओं को आने व जाने मे काफी परेशानी होती है जिसको विद्यालय में रखने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

प्रधानाचार्य माली राम यादव ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

The post वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र-छात्राओ का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन-जयपुर ग्रामीण appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%259b%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a4

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली