जगतगुरू प्रज्ञापीठाधीश्वर स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज 28 को नवग्रह आश्रम पहुंचेगें

श्री परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रहमनिष्ठ महामण्डलेश्वर विश्वसंत प्रज्ञापीठाधीश्वर जगतगुरू धर्मसम्राट परम पावन स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज (पीठाधीश्वर, प्रज्ञा पीठ, प्रज्ञाधाम कटंगी जबलपुर व सांई प्रज्ञाधाम साकेत नईदिल्ली) दिनांक 28 फरवरी 2020 शुक्रवार को श्रीनवग्रह आश्रम पहुंचेगें।
नवग्रह आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष हंसराज चोधरी ने बताया कि जगतगुरू स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज, विश्व आयुर्वेद संघ, विश्व माता गायत्री ट्रस्ट, प्रज्ञा फाउंडेशन, प्रज्ञा सांई लोक कल्याण न्यास के संस्थापक संरंक्षक अध्यक्ष भी है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को दिन भर स्वामीजी का प्रवास आश्रम में ही रहेगा। इस दौरान जगतगुरू स्वामी आश्रम की हर्बल वाटिका, श्रीनवग्रह आयुष विज्ञान मंदिर, गौदर्शन गौशाला का अवलोकन कर प्रवचन के साथ हम सबका मार्ग दर्शन करेगें। उनके द्वारा यहां पर अभिषेक व यज्ञ का आयोजन भी किया जायेगा।
चोधरी ने बताया कि आश्रम से जुड़े कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि वहां मौजूद रह कर स्वामी जी का स्वागत कर आर्शिवाद प्राप्त करेगें। उन्होंने जिले भर के सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आश्रम पहुंच कर जगतगुरू स्वामीजी का आर्शिवाद लेने का अनुरोध किया है।

The post जगतगुरू प्रज्ञापीठाधीश्वर स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज 28 को नवग्रह आश्रम पहुंचेगें appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%a4%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%8d/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2582-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259e%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%258d

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जापान के दौरे से पूर्व प्रधानमंत्री का वक्‍तव्‍य

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता