रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हरिकिशन मेमोरियल सिनियर सेकेण्डरी स्कूल अलवर में वार्षिकोत्सव संपन्न
अलवर ,रामगंढ़ तहसील के ग्राम ढाडोली के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले विद्यालय हरिकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ आपको बताते चलें की पिछले कई वर्षो से लगातार विद्यालय परिवार कड़ी मेहनत कर रहे है कुछ ही वर्षों की मेहनत के परिणाम स्वरूप हरिकिशन पब्लिक स्कूल का नाम शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित अग्रणी विद्यालयों में शुमार किया जाता है जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है आज विद्यालय के वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ समाजसेवी और पत्रकारों ने तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की वहीं विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अजय कुमार व् लीना वर्मा प्रोफेसर ने किया पत्रकार रवि कुमार वर्मा आदि ने दीप प्रज्वलन कर किया इसके बाद सभी गणमान्य लोगों का दुपट्टा पहनाकर व तस्वीर प्रदान कर स्वागत किया गया इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई विद्यालय की स्थापना करने वाले अजय वर्मा जी का एक सपना है कि उनका यह विद्यालय अलवर क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान कर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान प्रदान करें उसी सपने को साकार करने में विद्यालय परिवार जी जान से जुटा है। विद्यालय के वार्षिकोत्सव के मौके पर विद्यालय में विद्यालय का स्टाफ व् गणमान्य आदि लोग उपस्थित रहे।
The post रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हरिकिशन मेमोरियल सिनियर सेकेण्डरी स्कूल अलवर में वार्षिकोत्सव संपन्न appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8-2/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b8-2
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें